झिरुआ पछियारी की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

झिरुआ पछियारी की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Crime Darpan News
0
झिरुआ पछियारी में जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी
फोटो कैप्शन - झिरुआ पछियारी में जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण 

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के झिरुआ पछियारी में वर्षों से जर्जर पड़ी दस नंबर पलटनिया सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आ गया। बसगड़ा से वाया हरिपुर डाक होते हुए फारबिसगंज कॉलेज चौक को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद जलजमाव की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन सड़क की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि झिरुआ पछियारी स्थित विद्यालय के सामने जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो चुके हैं।
समाजसेवी टुनटुन मेहता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगाए। टुनटुन मेहता ने कहा कि झिरुआ पछियारी की सघन आबादी इसी सड़क पर निर्भर है। सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों ओर पक्के नाले का निर्माण भी आवश्यक है, ताकि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने "बिहार सरकार हाय-हाय", "स्थानीय सांसद-विधायक होश में आओ" जैसे नारे लगाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।
प्रदर्शन में संजय सुमन, पंचायत समिति सदस्य गुलाम सरवर, परमानंद शर्मा, बेचन ऋषिदेव, आनंदी शर्मा, शिवनाथ सिंह, सुक्कल मेहता, सदानंद ऋषिदेव, रिलमोहन ऋषिदेव, चम्पा देवी, अशोक ऋषिदेव, चंद्रनंद मेहता, शंकर मेहता, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, चितनारायण मेहता, जितेन्द्र ऋषिदेव, शंभू मेहता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क एवं नाला निर्माण की दिशा में पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)