अररिया से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। बेटी की शादी के महज तीन दिन बाद पिता की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। आइए देखते हैं ये रिपोर्ट—
अररिया में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी वार्ड संख्या-2 की है। मृतक की पहचान शंकर पासवान (59) के रूप में हुई है।
शंकर पासवान अपने घर में खाना बनाने के लिए जलावन लाने गए थे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
3 दिन पहले बेटी की हुई थी शादी
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है और सभी गहरे सदमे में हैं। बताया गया है कि मृतक शंकर पासवान की बेटी की शादी तीन दिन पहले ही हुई थी। वह अभी तक अपने ससुराल में ही है।
