फारबिसगंज में युवक से रंगदारी मांगने का आरोप, विरोध करने पर चाकू से हमला

फारबिसगंज में युवक से रंगदारी मांगने का आरोप, विरोध करने पर चाकू से हमला

Crime Darpan News
0

फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, किरकिचिया पंचायत के कठहारा निवासी विनोद चौहान ने फारबिसगंज थाना में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह बोलेबज्जा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोयली टोला वार्ड संख्या-09 स्थित कलवर्ट के पास एक ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विजय मंडल उर्फ बुच्चू मंडल और उसके साथ मौजूद एक अज्ञात युवक ने उनसे 5 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने रुपये देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार, अज्ञात युवक ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि विजय मंडल ने धारदार चाकू से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि आरोपियों ने उनके जेब में रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिए, जो किराना दुकान के सामान खरीदने के लिए रखे गए थे।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हेडलाइन

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)