जोगबनी में युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनीतालाब से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जोगबनी में युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनीतालाब से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Crime Darpan News
0


जोगबनी/अररिया, संवाददाता:
अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के भेड़ियारी इलाके में एक युवक का शव तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बथनाहा कोशी कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय पवन तिवारी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, पवन तिवारी पिछले 13 मई की शाम से लापता थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और थाना क्षेत्र का मामला बताकर उन्हें इधर-उधर भटकाया गया।
मंगलवार सुबह तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना पर जोगबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।
परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)