सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता स्वरूप प्रत्येक परिवार को ₹25,000 की आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा अररिया पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सांसद ने मध्यप्रदेश के देवास एवं बिहार के अररिया जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की।
इस मौके पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद ने कहा,
“ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।”
