भाजपा महिला मोर्चा ने तीन राज्यों के चुनावी जीत में पार्टी की बढ़त पर जश्न मनाया. इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में एक साथ होली-दिवाली मनाई गई. फारबिसगंज ट्रेनिंग स्कूल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के पक्ष में हर्ष व्याप्त करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा की जीत विपक्षी दलों पर करारा प्रहार है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने लोकसभा एवं विधानसभा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक 33 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक बिल पास होने से रोका था.इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नम्रता सिंह,मंजुला सिंह, मंजुल ठाकुर शिव देवी उर्मिला देवी पूनम देवी विमला देवी शीला देवी नम्रता श्री चांदनी सिंह नीतू देवी चंद्रकला देवी पूनम मिश्रा निधि झा प्रियंका सिंह ममता कुमारी सीता गीता आदि मौजूद थे.
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ
3/related/default
