भा.ज.पा. अररिया कार्यालय में सांसद प्रदीप कुमार सिंह का धूमधाम से जन्मदिवस मनाया गया
आज भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला कार्यालय में अररिया लोक सभा के सांसद प्रदीप कुमार सिंह जी का धूमधाम से जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अध्यक्षता में मनाया गया, सांसद जी के चित्र को सामने रखकर केक काटकर तिलक लगाकर और भारत माता की जयकारा और सांसद जी के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने का सबों ने एक साथ कई नारे लगाए, उक्त समारोह में भारतीय जनता पार्टी अररिया के निवर्तमान र्जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा जी जिला के महामंत्री प्रताप नारायण मंडल जी पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा जी भाजपा नेता नाग यादव जी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद आकाश राज जी महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद किरण कुमारी नगर प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सह वार्ड पार्षद मिट्ठू सोनी जी पूर्व पतंगना मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष राजू कुमार शाह जी महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता कनकलता झा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीना जैन शिबू दास जी पूर्व पार्षद कालियागंज मंडल के महामंत्री सुजीत झा युवा मोर्चा के सत्यम राय सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के और सांसद प्रदीप कुमार सिंह जी के शुभचिंतक मौजूद रहे।