फारबिसगंज में काली पूजा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

फारबिसगंज में काली पूजा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

Crime Darpan News
0

फारबिसगंज में क्षेत्रीय रचनात्मक विकास मंच के तत्वाधान में इस वर्ष 2024 के काली पूजा पर्व पर शहरी क्षेत्र की पूजा समितियों को विभिन्न मापदंडों पर आधारित पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। मंच ने घोषणा की है कि काली पूजा के अवसर पर प्रतिमा, पंडाल, विद्युत सजावट, शांति व्यवस्था, सौहार्दपूर्ण माहौल और नगर भ्रमण में उत्कृष्टता के आधार पर पूजा समितियों का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी मंच के संस्थापक सचिव मनोज कुमार जायसवाल और संरक्षक सुर्यनारायण पटेल द्वारा दी गई।

मंच के संस्थापक सचिव मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूजा समितियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पारितोषिक का निर्धारण पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति सभी मानदंडों का मूल्यांकन करेगी और उसके आधार पर ही पुरस्कार वितरण होगा।

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

मंच के संरक्षक श्री सुर्यनारायण पटेल ने कहा कि यह आयोजन समितियों के प्रयासों को सराहने और उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि पारितोषिक वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।

साथ ही श्री जायसवाल और पटेल ने कहा कि 
23 अक्टूबर 2024 को हुए दुर्गा पूजा पारितोषिक वितरण समारोह में जिन दुर्गा पूजा समितियों ने पारितोषिक लेने से इनकार किया था। ऐसी समितियों को काली पूजा पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)