हेड लाइन
"त्रिवेणीगंज प्रखंड के हेमंतगंज में श्रद्धालुओं की भक्ति के साथ श्री श्री 108 दुर्गा माता की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन सम्पन्न"
त्रिवेणीगंज प्रखंड के हेमंतगंज में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच श्री श्री 108 दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन विधिपूर्वक संपन्न हुआ। दुर्गा पूजा के इस महोत्सव में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा, जहां आज शाम करीब 10:00 बजे प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया शुरू की गई।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और संगीत के बीच नृत्य करते हुए माता को विदाई दी।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकी। स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैदी से तैनात रही, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
समस्त आयोजनकर्ताओं ने स्थानीय जनता और प्रशासन का धन्यवाद देते हुए इस महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय लोगो का अहम योगदान रहा ।
