-----------------------------------------------------
वेस्ट बंगाल के अलीपुरदुवार रेलवे छेत्रीय हॉल में वर्ष 2024 कराटे ट्रेनिंग कैंप और बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 200 बच्चों ने भाग लिया वहीं एग्जामनर के रूप में कराटे के भारत शाखा के संचालक हांशी टाइगर नसीम खान एवं बिहार स्टेट चीफ रेंशी शमसाद अंसारी, सेंसई रामदेव लोहारा, तथा सहायक के रूप में सेंसई सुखमय हाज़रा, सेंसई अदनान खान थे, ट्रेनिंग परिसर पहुँचने के बाद सभी प्रशिक्षकों का फुल माला के साथ भव्य स्वागतम किया गया। ये कैंप एवं ग्रेडिंग परीक्षा 8 घंटा चला इसमें कराटे के नये एवं लेटेस्ट तकनिकों और प्रहार की जानकारी सभी बच्चों कों दी गई खासकर बालिकाओं कों आत्म रक्षा के नये नये गुणों और तकनिक की जानकारी दी गई। ट्रेनिंग कैंप के अंत में जीन जीन बच्चों के अंदर के तकनिकी जानकारी की जांच की गई उसके उपरांत उत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं कों बेस्ट परफॉरमेंस करने वाले छात्र एवं छात्राओं कों भारत शाखा के टीएमएए-शोतोकान के कराटे संचालक हांशी टाइगर नसीम खान ने बेस्ट परफॉर्मेंस मैडल और प्रमाणपत्र देकर खिलाड़ियों कों प्रोत्साहित किया। वहीं वेस्ट बंगाल कराटे के मुख्य
प्रशिक्षक सुखमय हाज़रा ने सभी सम्मानित आये हुए प्रशिक्षकों कों साल ओड़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कराटे कैंप एवं परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन हुआ।
