*बसेरा 2 के तहत भूमिहीन को मिला बासगीत पर्चा*
जिला पदाधिकारी, अररिया, श्रीमती इनायत खान द्वारा आज समाहरणालय अररिया में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित अभियान बसेरा-2 के तहत 23 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया।
अपर समाहर्ता अररिया श्री राज मोहन झा द्वारा बताया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों के बीच प्रथम चरण में 53 बासगीत पर्चा का वितरण किया जाना है। जिसमें जोकीहाट प्रखंड केेे 18, भरगमा प्रखंड के 12 कुर्साकांटा प्रखंड के 09, सिकटी एवं नरपतगंज प्रखंड के 05-05, फारबिसगंज के 04 लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज कुल उपस्थित 23 परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया है। अभियान बसेरा-2 कार्यक्रम के तहत दूसरे दौर में पर्चा विरतण हेतु अंचल अधिकारी, अररिया को निदेशित किया गया है, ताकि भूमिहीन परिवारों को जल्द से जल्द वासयोग्य भूमि उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया श्री जन्मजेय शुक्ला, वरीय उप समाहर्ता श्री डाॅ राम बाबू कुमार एवं अचंल अधिकारी, जोकीहाट, सिकटी, कुर्साकांटा, फारबिसगंज, भरगामा, नरपतगंज तथा लाभूक आजाद, नेरस, असलम, निर्मल कुमार मंडल, गयानंद मंडल, रौशन आरा, रेशमी खातुन, संजूला देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।
