कोटा में एक और सुसाइड, छात्रा ने तोड़ा जिंदगी से नाता
कोटा: राजस्थान के कोटा में स्टूडेंट सुसाइड नहीं थम रहा है। गुरुवार सुबह एक और स्टूडेंट सुसाइड का मामला सामने आया है। कोचिंग हब कोटा शहर के जवाहर नगर इलाके में छात्रा ने फांसी लगा ली। मृतका छात्रा निशा यूपी की रहने वाली थी। 2 दिन पहले एक और छात्रा ने फांसी लगाई थी। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
गौरतलब हो इस साल अब तक 28 छात्रों ने सुसाइड किया है। प्रशासन के द्वारा अपनाए गए उपायों के बावजूद स्टूडेंट सुसाइड पर रोक नहीं लग पा रही है। सूबे में विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने सुसाइड कंट्रोल को सियासी मुद्दा बनाया है।
