बगोदर प्रखंड के हेसला गांव में झारखंड आंदोलनकारी शहीद रास बिहारी महतो एवं शहीद सुरेश सिंह का 15 वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ शहीद की पत्नीयों एवं मुख्य अतिथि बगोदर विधायक ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया गया। वही रास बिहारी महतो एवं सुरेश सिंह अमर रहे, का नारा लगाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की झारखंड आंदोलनकारी शहीद रास बिहारी महतो एवं सुरेश सिंह हेसला समाज के एक सच्चे सिपाही थे।उनका समाज के प्रति बलिदान बेकार नहीं जायेगा।उन्होंने कहा शहीद रास बिहारी महतो के आदर्श पर चलते हुए उनके अधूरे सपने को पुरा करना है। वहीं शहीद के पत्नीयों को बगोदर विधायक अंग वस्त्र भेंट की।विदित हो कि बीते 15 साल पूर्व आज की ही दिन एक सड़क हादसे में रास बिहारी महतो व सुरेश सिंह की मौत हो गयी थी़।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अमजद खान,मिथलेश यादव,जितेंद्र महतो,रोहित महतो,छेदी यादव,अर्जुन साव,हेमंत महतो,मुकेश महतो,महेश यादव,बासु नंदन चौधरी,बिपिन महतो, श्यामदेव साहू,सेवा चंद महतो, सहित कई लोग मौजूद रहें।