बिहार न्यूज़: शादी में जा रहे युवक से लूट, नई बाइक और नकदी छीन ले गए बदमाश
मधेपुरा। बिहार के सरसी थाना क्षेत्र के मलनिया गांव निवासी प्रीत सागर कुमार के साथ लूट की घटना सामने आई है। प्रीत सागर ने बताया कि वह मधेपुरा जिले के फुलौत गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर चोपड़ा बाजार से पश्चिम एक बाइक सवार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि पीछा करने वाले युवक ने रास्ते में उन्हें रोका, मारपीट की और उनकी नई बाइक, गले की चेन और 10 हजार रुपये नकद छीन लिए। प्रीत सागर ने बताया कि उन्होंने धनतेरस के अवसर पर नई बाइक खरीदी थी।
घटना के बाद प्रीत सागर ने सरसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकीनगर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
इस लूटपाट की घटना ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने जल्द अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
