तीन दिन तक योगमय बना रहा फुलकाहादर्जनों की संख्या में प्रशिक्षण शिविर में आए लोगों ने योग साधना की विभिन्न क्रियाओं को सिखा

तीन दिन तक योगमय बना रहा फुलकाहादर्जनों की संख्या में प्रशिक्षण शिविर में आए लोगों ने योग साधना की विभिन्न क्रियाओं को सिखा

Crime Darpan News
0
तीन दिन तक योगमय बना रहा फुलकाहा
दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षण शिविर में आए लोगों ने योग साधना की विभिन्न क्रियाओं को सिखा

फुलकाहा के सरवन कॉलोनी में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को यज्ञ एवं हवन के साथ हुआ। इस मौके पर तीन दिनों तक चले योग प्रशिक्षण सत्र में नेपाल समेत आसपास के इलाके से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिनमें महिला समेत, बच्चे एवं बुजुर्ग भी शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रवण दास एवं मुन्ना फ्रूट दिव्य आरोग्य केंद्र फुलकाहा के सौजन्य से पतंजलि योग समिति, दिव्य वेलनेस सेंटर फरही नरपतगंज एवं युवा भारत अररिया के बैनर तले आयोजित किया गया था। शिविर में योगाचार्य पिंटू कुमार के द्वारा योग के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया गया। जिनमें भस्त्रिका,कपालभांति, अनुलोम विलोम, उज्जयी, उदिग्ध, भ्रामरी एवं प्रणव प्राणायाम व ध्यान के साथ सूक्ष्म व्यायाम सहित मंडुक आसन, पवन मुक्तासन, नौकासन, धनुरासन, सलभासन, भुजंगासन समेत अनेकों आसनों की जानकारी दी गई। योगाचार्य ने आसन एवं प्राणायाम के प्रशिक्षण के साथ लोगों को किस बीमारी में कौन सा आसान कब करना चाहिए इसकी भी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया। शनिवार से प्रारंभ इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में योग पर व्यायाख्यान देते हुए योगाचार्य पिंटू कुमार ने बताया कि चित की वृत्ति के निरोध का नाम योग है। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि द्वारा लिखित पुस्तक योग दर्शन में अष्टांग योग का वर्णन है। वर्तमान समय में पूरी दुनिया में योग ऋषि स्वामी रामदेव ने भारत की प्राचीन विधा योग को पूरी दुनिया में पुनः स्थापित करने का कार्य किया है। पूरी दुनिया आज भारतीय योग कला की मुरीद बनी हुई है। योग की साधना से समस्त इंद्रियों पर नियंत्रण पाने के साथ सभी रोगों से मुक्ति पाया जा सकता है। प्राचीन समय में हमारे पूर्वज ऋषि मुनि योग साधना एवं तप के बल पर अष्टचक्र नौद्वार को साध कठिन से कठिन सिद्धि प्राप्त करने में सफल रहे थे। इस अवसर पर युवा भारत के जिला प्रभारी, मनोज कुमार, सह जिला प्रभारी शत्रुघ्न यादव, राजेश कुमार, नंद किशोर ठाकुर, पवन चौधरी, कुंदन कुमार, अमरेश आनंद, मुन्ना यादव, चंदन कुमारी, प्रियंका कुमारी, नितेश कुमार उर्फ चुन्ना, आयोजक मंडल के जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्रवण दास, मुन्ना फ्रूट सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)