साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी की फेहरिस्त गिरिडीह में लंबी होती जारी है। एक बार फिर 7 साइबर अपराधी गिरिडीह पुलिस के चंगुल में फंसे हैं।

साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी की फेहरिस्त गिरिडीह में लंबी होती जारी है। एक बार फिर 7 साइबर अपराधी गिरिडीह पुलिस के चंगुल में फंसे हैं।

Crime Darpan News
0
साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी की फेहरिस्त गिरिडीह में लंबी होती जारी है। एक बार फिर 7 साइबर अपराधी गिरिडीह पुलिस के चंगुल में फंसे हैं। शनिवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड कार्यालय में इसकी जानकारी दी। बताया गया कि गांडेय थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए आम लोगों से ठगी करने की सूचना पुलिस को मिली।जिसके बाद छापामारी करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 को नामजद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मरगोडीह गाण्डेय निवासी लक्ष्मण मण्डल, दिनेश मण्डल, मिनेश मण्डल,नारायणपुर निवासी बलराम मण्डल,प्रकाश मोहली, बेंगाबाद निवासी, जागेश्वर साव और मनिष कुमार मण्डल शामिल है। पुलिस ने 16 पीस मोबाइल,16 सीम, 5 एटीएम,2 पासबुक, 2 क्युआरकोड, 1 मोटर साइकिल, और 1 कार बरामद किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)