गिरिडीह जिले का एक परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था. पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. लेकिन, इस खुशी को किसी की नजर लग गई और परिवार में मातम पसर गया, क्योंकि जिस बेटी की लोग शादी की तैयारी कर रहे थे, उसने विवाह से दो दिन पहले ही आत्म'ह'त्या कर ली. बताया गया है कि घटना जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघेडीह गांव की है. गांव के महेंद्र मंडल की पुत्री काजल कुमारी ने शादी के दो दिन पहले अपने ही कमरे में फां'सी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जिस बेटी की लोग शादी की तैयारी कर रहे थे, उसने विवाह से दो दिन पहले ही आत्म'ह'त्या कर ली
दिसंबर 08, 2023
0
Tags

