गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के बरमसिया मोड़ के पास बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने एक अनोखे अंदाज में हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यमराज बने युवक ने सभी बाइक सवार लोगों को हेल्मेट पहना कितना जरूरी है। इसके बारे में लोगों को जानकारी दी एवं ग़ुलाब का फुल दे कर हिदायत देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन से तो बच सकते हैं पर यमराज से कैसे बचोगे इसलिए हेलमेट पहनना सभी को अनिवार्य है तथा अपनी सुरक्षा खुद से करें ।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ
3/related/default
