सरकार निर्विरोध चुने जाने वाले वार्ड सदस्य को साइकिल देने का वादा किया गया था जो अब तक नही मिलना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है ।
आज दिनांक 05 दिसम्बर 2023 दिन मंगलवार को हाई स्कूल भरकट्टा के मैदान में वार्ड सदस्य संघ प्रखंड बिरनी ( पूर्वी जॉन ), जिला गिरिडीह की बैठक संपन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता श्री जनार्दन प्रसाद यादव (मध्य जॉन ) ने की साथ ही साथ उनके नेतृत्व में पूर्वी जॉन के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।
अध्यक्ष: सुभाष कुमार (पडरमनिया)
सचिव: सुभाष कुमार सिंह (गादी)
कोषाध्यक्ष: पप्पु कुमार पाण्डेय (पेशम)
उपाध्यक्ष: वसीम अख्तर (बलगो)
उपसचिव: मुसरफ अंसारी (मनकडीहा)
उपकोषाध्यक्ष: दिलीप परदेशी ( चोंगाखार)
इस बाबत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड सदस्य के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार को अब बरदास्त नही किया जाएगा । आवश्यकता पड़ी तो सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए तैयार है।
नवनिर्वाचित सचिव श्री सिंह ने कहा कि सरकार निर्विरोध चुने जाने वाले वार्ड सदस्य को साइकिल देने का वादा किया गया था जो अब तक नही मिलना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है ।
*नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष पप्पु कुमार पाण्डेय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सिर्फ और सिर्फ वार्ड सदस्य को उपयोग किया जाता है , सरकार के द्वारा वार्ड सदस्य के

