बाप रे! साइबर जालसाजों के बैंक अकाउंट में मिले इतने करोड़

बाप रे! साइबर जालसाजों के बैंक अकाउंट में मिले इतने करोड़

Crime Darpan News
0

 

बाप रे! साइबर जालसाजों के बैंक अकाउंट में मिले इतने करोड़



मुंबई: मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन फर्जी जॉब का ऑफर देकर लोगों को चूना लगाने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने गुजरात से दो साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर आसान ऑनलाइन नौकरी की पेशकश करके लोगों को धोखा दिया था.

उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों में तीन महीने में 60 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन किया गया है और पुलिस ने इन खातों में 1.1 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं.

जांच तब शुरू हुई जब यहां वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के छात्रावास में रहने वाले एक 19 साल के छात्र ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे अज्ञात लोगों ने नौकरी के नाम पर धोखा दिया है.

बाद में जालसाजों ने उसे बेहतर रिटर्न का वादा करते हुए अलग-अलग खातों में पैसे जमा करने के लिए कहा. छात्र ने पुलिस को बताया कि इससे पहले कि उसे पता चलता कि यह एक फर्जीवाड़ा है उसने इस तरह 2.45 लाख रुपये गंवा दिए.

इसके बाद माटुंगा पुलिस ने उन बैंक खातों से अपराधियों का पता लगाया, जिनमें पैसे जमा किए गए थे और एक दिन पहले गुजरात के गांधीनगर से रूपेश ठक्कर (33) और पंकज भाई ओड (34) को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, विभिन्न बैंकों की 32 चेक बुक, छह मोबाइल फोन और 28 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)