सीमा कन्नौजिया सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियो के कारण फेमस है।
personCrime Darpan News
दिसंबर 19, 2023
0
share
सीमा कन्नौजिया सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियो के कारण फेमस है। लेकिन हाल ही में सीमा ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई। जिसके बाद सीमा ने वीडियो बनाकर अपनी हरकत के लिए लोगों से माफी मांगी।
दरअसल, कुछ दिन पहले वायरल हुए एक वीडियो में वह छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कूदकर प्लेटफॉर्म पर बेसुध होकर डांस कर रही थी और प्लेटफॉर्म पर आने जाने वाले लोगों को परेशान करते हुए दिख रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वहीं कुछ अन्य वीडियो में भी वह अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर इसी तरह डांस करती नजर आई जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सीमा कन्नौजिया की इन्हीं हरकतों पर अब मुंबई RPF ने कार्रवाई की है। जिसके बाद सीमा अब एक वीडियो में अपने बर्ताव के लिए माफी मांग रही हैं और साथ ही लोगों से अपील करती है कि रेलवे स्टेशनों पर रील न बनाएं ये कानूनी अपराध है।