गावां थाना क्षेत्र स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह निवासी वंशी यादव के 40 वर्षीय पुत्र अशोक यादव की दिल्ली में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उक्त व्यक्ति दिल्ली के गाजियाबाद सूर्यनगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाते थे। उनका शव ट्रेन के लाइन के पास कटा हुआ पाया गया। हालांकि घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। घटना की सूचना पर झारखंड एकता संगठन के वरीय पदाधिकारी सुनील वर्मा, बबलू यादव उर्फ रंगीला, समाज सेवी संजय यादव, रविन्द्र यादव, बीरेंद्र यादव, उदित यादव, रमेश यादव, समेत संगठन के पदाधिकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी से मिलकर वार्ता की व 51 हजार नगद व 50 हजार का चेक परिजनों को दिलवाया।
गावां थाना क्षेत्र स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह निवासी वंशी यादव के 40 वर्षीय पुत्र अशोक यादव की दिल्ली में ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
दिसंबर 16, 2023
0
Tags
