निमाटांड़ में गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक 30 वर्षीय युवक की मौत।
गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ में गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सरिया निवासी 30 वर्षीय राजेश बद्री दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक बाइक से राजधनवार की और जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे में खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने घटना अस्थल पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।